गरोठ। शिवनारायण उदिया शासकीय महाविद्यालय गरोठ में पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन भोपाल तथा ईको क्लब के तत्वाधान में वेस्ट से बेस्ट आइडिया पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ पौधे एवं विभिन्न प्रकार की आकृतियां बनाने के लिए प्रोजेक्ट का बनाने का आयोजन शनिवार को किया गया, छात्रों ने खराब बोतल ,कागज, आइसक्रीम की लकड़ी आदि वस्तुओं से पर्यावरण को बचाने का संदेश देने के लिए पेड़ पौधे गुलदस्ते जीव जंतु आदि की आकृतियां वाला प्रोजेक्ट बनाई। इको क्लब प्रभारी प्रोफेसर मुकेश प्रजापति ने छात्रों को जीवन में अनूपयोगी वस्तुओं का भी सदुपयोग अच्छे कार्यों में करते हुए आगे बढ़े तो निश्चय ही जीवन में आनंद और पर्यावरण को बचाने के प्रति जागरूकता भी लाई जा सकती हैं। प्रोफेसर करण सिंह जाट ने वेस्ट मटेरियल से फूल पौधे गुलदस्ते आदि बनाने की विधि का वर्णन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य महोदय प्रोफेसर एच एस गौड़ द्वारा की गई। वेस्ट से बेस्ट आइडिया के तहत इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवानी राजपूत द्वितीय परी चौहान तथा तृतीय स्थान बुसरा खान ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ सदस्य डॉ प्रकाश परमार, डॉ अखिलेश कुमार, प्रोफेसर नितेश मुजावदिया समस्त स्टाफ सदस्य तथा छात्र-छात्राएं महिमा नेहा बादल साक्षी पूजा आदि उपस्थित रही ।