मंदसौर। अपर कलेक्टर एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि संचालनालय पेंशन भविष्य निधी एंव बीमा म.प्र. भोपाल निर्देशानुसार द्वारा आगामी 03 माह में सेवा निवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों का IFMIS साफ्टवेयर पर पेंशन प्रकरण तैयार करने के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम ई-दक्ष केन्द्र बुनियादी प्रशिक्षण संस्थान मंदसौर में 24 मार्च 2025 को दोपहर 1 बजे आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में माह अप्रेल 2025 से जून 2025 तक सेवा निवृत्त होने वाले शासकीय सेवको एंव संबंधित कार्यालय के पेंशन शाखा प्रभारी को IFMIS PENSION MOUDLES के समस्त गतिविधियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया जावेगा।