देवास। ऑपरेशन साइबर के तहत ज़िला पुलिस साइबर सेल ने विगत 04 माह में आवेदकों की विभिन्न शिकायतों पर लाखो रुपये की ठगी गई राशि वापस करवाई गई। वही लाखों की राशि को होल्ड भी करवाया गया है।आवेदको के खातो में सायबर फ्रॉड में गई राशि वापस आने पर आवेदको को पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय में बुलाकर उनसे चर्चा करते हुए प्रशंसा पत्र दिये गये।साथ ही उक्त प्रशंसनीय कार्य हेतु सायबर सेल टीम को भी प्रशंसा पत्र दिये गये।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया की ज़िले वासियों को सायबर फ्रॉड से राहत प्रदान करने हेतु “ऑपरेशन सायबर” प्रारंभ किया है।साथ ही सायबर फ्रॉड की जानकारी के लिए जनता को “पुलिस चौपाल” के द्वारा जागरुक एवं सायबर फ्रॉड से बचने के उपाय व सायबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 या 100 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।जिले में विगत 4 माह में साइबर फ्राड के आवेदकों की शिकायत पर करीब 50 लाख रुपए की राशि होल्ड करवाई गई है जिसमें 30 लाख रुपए के करीब की राशि शिकायतकर्ताओं के खाते में वापस कराई गई है। देवास जिले में जितने भी लोगों के साथ फ्रॉड हुआ था उन्होंने अपनी तत्परता दिखाते हुए पुलिस से शिकायत की थी जिसके चलते राशि को होल्ड करवाया गया। ऐसी सूझबूझ दिखाने के चलते देवास जिले के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्र से फरियादी को यहां पर बुलाया गया और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। साथ ही उक्त प्रशंसनीय कार्य हेतु सायबर सेल टीम को भी प्रशंसा पत्र दिये गये। इस दौरान आवेदकों ने देवास पुलिस अधीक्षक महोदय एवं साइबर टीम का आभार भी माना है।