मुरैना। टाउन हॉल में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने शिरकत की। भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्य्रम की शुरुआत में भाजपा के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने संगीत की धुनों पर फूलों की होली खेलकर समारोह में रंग जमाया। मौजूद लोगों ने इस दौरान खूब आनंद लिया।
भारतीय जनता पार्टी जिला मुरैना का होली मिलन समाहरोह शनिवार को शहर के टाऊन हॉल में आयोजित किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित कार्यकर्ताओं से फूल की होली खेली,होली मिलन समाहरोह में मुरैना-श्योपुर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, महापौर शारदा सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर,पूर्व मंत्री मुन्सिलाल, गिर्राज डण्डौतिया,पूर्व सांसद अशोक अर्गल,पूर्व विधायक बलबीर सिंह डण्डौतिया, परशुराम मुदगल,रघुराज कंषाना,राकेश मावई, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ योगेशपाल गुप्ता,केदार सिंह यादव, अनूप सिंह भदौरिया, नागेंद्र तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
होली मिलन समाहरोह में उपस्थित भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्यातिथि मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि होली का त्यौहार सबसे खास त्यौहार है इसमें लोग पुराने से पुराने बेर खत्म करके एक दूसरे से गले मिल जाते हैं पुराने समय मे लोग होली और गाँव मे किसी बुजुर्ग की मृत्यु भोज भंडारे का इंतजार करते थे उसका कारण यह था कि कब यह अवसर आए और गाँव के पंच पुरानी दुश्मनी को खत्म करवा के एक दूसरे से गले मिलवा दें!उन्होंने उपस्थित सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब एक दूसरे से प्रेम व्यवहार करते हुए ईश्वर ने जिस कार्य हेतु हमें दुनिया मे भेजा है उसे करें और जो हमारे अंदर में क़ी भावना है वह हम में बदल जाए।
भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में लोगों के पास समय का अभाव है पहले लोग होली पर टोलियां बना कर एक दूसरे के घर जाकर गुलाल, रंग लगते थे पांच दिन यह त्योहार मनाया जाता था इसलिए अब एक दूसरे से मिल लेते थे अब इतना समय नहीं मिलता इसलिए हमें होली मिलन आयोजित करने की जरूरत पड़ी है कर्तकर्ता हमारा परिवार है इस होली मिलन की बजह से सभी एक दूसरे से मिलकर होली की बधाई देलेंगे और में भी आप सबको होली की शुभकामनाएं देता हूँ।
इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष,संयोजक मण्डल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित शहर में निवासरत समस्त श्रेणी के सैकड़ो भाजपा नेता और कार्यकर्ता सामिल हुए।