नीमच। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच में पदस्थ जिला विधिक सेवा अधिकारी हर्षित बिसेन का तबादला नीमच से कटनी ही गया। जिला विधिक सेवा अधिकारी बिसेन सन् 2022 में नीमच में पदस्थ हुए थे। डालसा नीमच से कार्यमुक्त हुए बिसेन को जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष मनीष जोशी ने भावभीनी बिदाई दी तो बिसेन ने नव निर्वाचित जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष मनीष जोशी का भी स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला अभिभाषक संघ के पूर्व सचिव लक्ष्मण सिंह भाटी, जिला अभियोजन अधिकारी जगदीश चौहान, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी चंद्रकांत नाफडे, सीडीसी चंपालाल अहिरवार, सहायक ग्रेड 3 शैलेन्द्र कुमावत ने भी डीएलओ बिसेन को पुष्प हार पहनाकर बिदाई दी।