BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2025, 11:23 am
KHABAR : विक्रमोत्सव में टावर चौक पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, देशभर से आए कवियों ने वीर, हास्य और श्रृंगार रस से बांधा समां, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा आयोजित विक्रमोत्सव 2025 में शनिवार की रात उज्जैन का टावर चौक काव्य रस से सराबोर हो गया। इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में विक्रमादित्य, उनके युग और भारत उत्कर्ष पर केंद्रित कविताएं प्रस्तुत की गईं।


नई दिल्ली से आईं कवयित्री कीर्ति काले ने मां सरस्वती की वंदना के साथ श्रृंगार रस की कविताएं सुनाईं। पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने अपनी हास्य कविताओं से दर्शकों को हंसाया। फिल्म गीतकार शेखर अस्तित्व और मुंबई से आए संजू फेमा व सुरेश अलबेला ने भी श्रोताओं का मन मोह लिया। जबलपुर के सुदीप श्रोला ने भी अपनी प्रस्तुति दी।


जयपुर से आए अशोक चारण ओज और इटावा के गौरव चौहान ने वीर रस की कविताएं सुनाईं। अयोध्या से आए पंडित सात्विक नीलदीप ने भक्ति रस की रचनाएं प्रस्तुत कीं। बड़नगर के गीतकार पुष्पेंद्र पुष्प ने भी अपनी रचनाएं सुनाईं।


कार्यक्रम की शुरुआत में सांसद अनिल फिरोजिया और नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने कवियों का स्वागत किया। विक्रम विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद सदस्य राजेश कुशवाह और पुराविद डॉ. रमण सोलंकी भी मौजूद रहे। कवि दिनेश दिग्गज ने कार्यक्रम का संचालन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE