उज्जैन। संभागायुक्त संजय गुप्ता ने उज्जैन जिले के खाचरोद के पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ भूपेंद्र सिंह पाटीदार को नंदराज गोधाम गौशाला लेकोड़िया के नोडल अधिकारी के तौर पर पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन की अवधि के दौरान डॉ. पाटीदार का मुख्यालय जिला कार्यालय उपसंचालक पशुपालन रहेगा।