BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2025, 12:25 pm
REPORT : एमपी ट्रांसको में एकस्ट्रा हाईटेंशन लाइनों का हॉटलाइन मेंटेनेन्स करने वाले कर्मियों का भत्ता हुआ दोगुना, आदेश हुए जारी, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर एक बार पुनः मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कम्पनी (एम.पी. ट्रांसको) में एकस्ट्रा हाईटेंशन लाइनों एवं सबस्टेशनों का हॉटलाइन पद्धति से बिना शटडाउन लिये मेंटेनेन्स जॉब/ऑपरेशन करने वाले कर्मियों के भत्ते में दोगुनी बढ़ोतरी की गई है, साथ ही प्रति ऑपरेशन के लिये दिये जाने वाले भत्ते में भी दोगुनी वृद्धि कर दी गई है।

40 रुपये के स्थान पर मिलेगा अब 80 रुपए प्रति आपरेशन-
पहले जहॉ यह 6 रुपये से 40 रुपये के मध्य मिलता था, अब यह 12 रुपये से 80 रुपये तक प्रति जॉब/ऑपरेशन के हिसाब से मिलेगा।उल्लेखनीय है कि हॉटलाइन पद्धति के माध्यम से बिना शटडाउन लिये एकस्ट्रा हाईटेंशन लाइनों का मेंटेनेन्स जॉब करने के लिये कार्मिक की सहमति आवश्यक होती है, एम.पी. ट्रांसको द्वारा उन कार्मिकों को बैंगलुरु के केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण से प्रशिक्षण दिलवाने के बाद ही वह जॉब/ आपरेशन के लिये पात्र होता है। जॉब /हाटलाइन आपरेशन अत्यंत जोखिम भरा होने के कारण कार्मिकों को यह भत्ता दिया जाता है।

आदेश हुए जारी-
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर एम.पी ट्रांसको के कार्मिकों को हाट लाइन मेंटेनेंस भत्ते में 2013 के बाद बढ़ोतरी की गई। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने इस संबंध में कल आदेश जारी भी कर दिये हैं।

संविदा कार्मिको को भी मिलता है हाट लाइन भत्ता-
इसके पहले ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर ही एम.पी. ट्रांसको में कार्यरत संविदा कार्मिकों को भी हॉटलाइन मेंटेनेन्स प्रशिक्षण देकर उन्हें भी हॉटलाइन भत्ता दिया जाता है पहले यह सिर्फ नियमित कार्मिकों के लिए लागू था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE