सोनकच्छ। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस नेत्री रेखा विनोद जैन द्बारा सोशल मीडिया पर भगवान श्री परशुराम जी को लेकर की गई पोस्ट के विरोध में आज रविवार को सोनकच्छ में ब्राह्मण समाज ने 11 बजे बजरंग चौराहे पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया गया। रेखा जैन ने दो दिन पहले भगवान श्री परशुराम जी और हिंदुत्व को लेकर एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर डाली थी जिसका देशभर में ब्राह्मण समाज कड़ा विरोध जता रहा हैं, ब्राह्मण समाज के बैनर तले समस्त समाजजन एकत्रित हुए और रेखा जैन के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला जलाया गया ब्राह्मण समाज ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मांग की है की रेखा जैन को तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जाए प्रदर्शनकार्याे ने नारेबाजी कर उन्हें सद्बुद्धि देने की ईश्वर से प्रार्थना भी की वही आपको बता दे की रेखा जैन ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट डाली थी जिस पर लिखा था कि औरंगजेब ने अपने भाई का सिर काट कर अपने पिता को भेंट किया था जबकि परशुराम ने तो अपनी माता का सिर काट कर खुद को भेंट किया था पोस्ट पर विवाद के बाद कांग्रेस ने भी रेखा जैन को काफी फटकार लगाई जिसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह पोस्ट गलती से साजा हो गई थी उन्होंने माफी भी मांग ली है इसके बाद उन्होंने पोस्ट को भी डिलीट कर दिया गया है।