नीमच। शहर के वार्ड नंबर 8 भगवानपुरा के रहवासियों द्वारा आज कलेक्टर कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में आवेदन देकर मोहल्ले में संचालित अवैध गतिविधियों के बारे में कार्रवाई की मांग की गई। मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि यहां स्थित मकान में एक महिला द्वारा अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही है। इस मौहल्ले में हमारे परिवार की बहू बेटी और बुजुर्ग निवास करते हैं। ऐसे में नए-नए युवकों का दिन रात आना-जाना बहू बेटियों की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है। साथ ही खराब माहौल का दुष्प्रभाव भी उनकी मानसिकता पर पड़ रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि ऐसे माहौल में कोई भी दुर्घटना हो सकती है। हमारे द्वारा नीमच सिटी थाने पर शिकायत की गई है। रहवासियों ने मांग की है कि उक्त महिला के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।