इंदौर। अनिल नगर स्थित माथुर वैश्य भवन में महिला मंडल द्वारा होली मिलन समारोह और फूड कार्निवल का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल ने 5 प्रायोजकों का भी विशेष सम्मान किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी पदाधिकारियों और तीनों संरक्षकों ने राधा-कृष्ण को माला अर्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।समाज के सदस्यों ने सामूहिक रूप से ईश प्रार्थना का गान किया। संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता ने समाज की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला।
महिला मंडल की अध्यक्ष उर्मिला नवीन गुप्ता ने बताया कार्यक्रम में समाज की बेटियों और मातृशक्तियों ने होली के गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समय पर पहुंचे 37 परिवारों को भी विशेष पुरस्कार दिए गए। राधा-कृष्ण की सुंदर प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
आरती के बाद फूड कार्निवल का शुभारंभ किया गया। सचिव श्वेता विपिन गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।