नीमच। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर आयोजित श्स्मरण पखवाड़ा (23 जून से 6 जुलाई) के अंतर्गत रविवार, 5 जुलाई को जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा ने बताया कि सम्मेलन प्रातः 11 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, मनासा में आयोजित होगा।
सम्मेलन में संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, दिलीप सिंह परिहार, अनिरुद्ध माधव मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान सहित जिले के जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, बूथ टोली, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
सम्मेलन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, अंत्योदय की भावना को सशक्त करने तथा विकसित भारत के संकल्प को गति देने पर मंथन किया जाएगा। भाजपा संगठन ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में सहभागिता की अपील की है।