BREAKING NEWS
उज्जैन के तराना में पांच दिवसीय श्री.. <<     खरगोन के कोगावां स्कूल में जलभराव, तालाब बने.. <<     VIDEO NEWS: बस छूटी,उम्मीद नहीं..खाकी ने बचा लिया.. <<     BIG NEWS : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ एमपी, 20 से ज्यादा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या समेत इन राशि वालों का आज किस्मत.. <<     BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2025, 5:44 pm
KHABAR : मनासा नगर परिषद ने किया वित्तीय वर्ष का बजट पेश, जैन संतो के निहार हेतु भूमि आवंटित, सर्वानुमति से पास हुआ प्रस्ताव, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर  

Share On:-

मनासा। नगर परिषद मनासा का साधारण सम्मेलन दिनांक 25/03/2025 को दोपहर 01 बजे कार्यालय के परिषद सभाकक्ष में आहुत की गई। परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी, उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या, मुख्य नगरपालिका अधिकारी रितेश कुमार पाटीदार, उपयं़त्री रविश कादरी एवं पार्षदगण की उपस्थिति में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया गया। परिषद बैठक में कुुल 37 प्रस्ताव रखे गये जिसमें वित्तिय वर्ष 2025-2026 का बजट एंव वित्तिय वर्ष में सभी विभागो में आवश्यक सामग्री क्रय किये जाने की निविदा जारी करने एवं नगर विकास संबंधित निर्माण कार्याे के प्रस्ताव , दुकान नामान्तरण, भवन-भूमि नामान्तरण के करीब 227 प्रकरण रखे गये। आहूत परिषद बैठक में सामान्य प्रशासन राजस्व एंव वित्त लेखा समिति कि सभापति अर्चना पुष्कर झंवर व्दारा बजट पेश किया गया जिसमें अनुमानित आय राशि रू. 37 करोड 35 लाख 21 हजार 597/- अनुमानित व्यय राशि रू. 37 करोड 34 लाख 75 हजार 000/- एंव बचत राशि रू. 46 हजार 597/- को को  एकमत से स्वीकृति प्रदान की गई। प्रस्ताव क्रमांक 22 बस स्टेण्ड यात्री प्रतिक्षालय निर्माण के विधिवत र्ड्राइंग डिजाईन नक्क्षा सहित आगामी बैंठक में रखे जानें की सहमति दी गई है। प्रस्ताव क्रमांक 34 वन नेशन वन इलेक्शन पर काग्रेस पार्षद सत्यनारायण लक्षकार, बाबुलाल कछावा, ज्योति रमेशजी मुंदडा व्दारा अपना विरोध दर्ज कराया गया लेकिन शेष सभी पार्षदगणों व्दारा उक्त प्रस्ताव को सर्वानुमति से पारित किया गया।बैठक में अन्य सभी प्रस्ताव को सर्वानुमति स्वीकृति प्रदान की गई।  बैंठक पूर्णरूपेण शांतिपूर्वक वातावरण में सम्पादित हुई। अन्त में मुख्य नगरपालिका अधिकारी व्दारा सभी का आभार व्यक्त कर अध्यक्ष महोदया की अनुमति से बैठक समाप्त की गई।


जैन संतो के निहार हेतु भूमि आवंटित, समाज ने माना आभार 
नगर परिषद ने जेन संत वैराग्य सागर जी महाराज और सुप्रभ सागर जी महाराज के आदेशानुसार जैन संतो के निहार के लिए भूमि का आवंटन किया है। परिषद में भूमि आवंटन का प्रस्ताव सर्वानुमति से स्वीकृत किया। इस पर जैन समाज ने आभार माना। समाजजों ने  परिषद के साधारण सम्मेलन में जैन संतो के निहार हेतु सर्व सर्वानुमति से प्रस्ताव पास भूमि आवंटन का स्वागत कर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी एवं समस्त पार्षदगण का आभार माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE