BREAKING NEWS
उज्जैन के तराना में पांच दिवसीय श्री.. <<     खरगोन के कोगावां स्कूल में जलभराव, तालाब बने.. <<     VIDEO NEWS: बस छूटी,उम्मीद नहीं..खाकी ने बचा लिया.. <<     BIG NEWS : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ एमपी, 20 से ज्यादा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या समेत इन राशि वालों का आज किस्मत.. <<     BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2025, 5:48 pm
NEWS : भक्त शिरोमणि मां कर्माबाई की जयंती पर भव्य शोभायात्रा, पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का किया स्वागत, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। भक्त शिरोमणि मां कर्माबाई के जयंती के अवसर पर मंगलवार को  डांक बंगला रोड पर स्थित दशोरा चौक पर भव्य शोभायात्रा एवं कलश महोत्सव का पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों द्वारा पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया।


निंबाहेड़ा में समस्त घाणावार तेली समाज,युवा शक्ति संगठन एवं महिला मंडल द्वारा तेली समाज की श्री कृष्ण भक्त शिरोमणि मां कर्माबाई की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं कलश महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा के स्वागत अभिनंदन के क्रम में डाक बंगाल रोड पर स्थित दशोरा चौक पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से नगर पालिका निंबाहेड़ा के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा एवं चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष एवम् युवा उद्योगपति पूरन आंजना ने शोभायात्रा के रथ में विराजित भक्त शिरोमणि मां कर्माबाई की मूर्ति पर मालार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उपस्थित सभी घाणावार तेली समाज जनों को भक्त शिरोमणि मां कर्माबाई की जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं दी।


शोभायात्रा के स्वागत अवसर पर क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाललाल आंजना,नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल रायवाल,ज़िला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल झंवर, चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख एवं ज़िला कांग्रेस कमेटी महासचिव मनोहर सिंह मीणा, पालिका के निवर्तमान पार्षद ओम शर्मा, राजेश सांड, पूर्व पार्षद शोभाराम जाट, माणक साहू,मुकेश मेघवाल,रमेश तेली एवं ओम लड्डा, एडवोकेट हरिप्रकाश तेली,मुकेश धाकड़,दुर्गेश्वर भराडिया, रोहित राठौड़,सुरेश मीणा, रवि जाजपुरा,ललित पंचोली,प्रकाश जाट, विकास धाकड़, श्रवण आंजना,पृथ्वीराज मीणा,ललित टांक, राहुल सुथार,आशुतोष टांक,विकास धाकड़ एवं कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण,अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण एवं गणमान्यजन इत्यादि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE