BREAKING NEWS
उज्जैन के तराना में पांच दिवसीय श्री.. <<     खरगोन के कोगावां स्कूल में जलभराव, तालाब बने.. <<     VIDEO NEWS: बस छूटी,उम्मीद नहीं..खाकी ने बचा लिया.. <<     BIG NEWS : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ एमपी, 20 से ज्यादा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या समेत इन राशि वालों का आज किस्मत.. <<     BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2025, 7:08 pm
NEWS : जौहर स्मृति संस्थान द्वारा जौहर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- चित्तौड़गढ़ दुर्ग राष्ट्रीय अस्मिता और सनातन संस्कृति, भक्ति, शक्ति व त्याग का प्रतीक है, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने चित्तौड़गढ़ में जौहर स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि  चित्तौड़गढ़ की धरती शक्ति, भक्ति, त्याग और तपस्या की तपोभूमि है। यहां कण-कण में वीरता की गाथाएं, पत्थर-पत्थर में इतिहास और कंकर-कंकर में बलिदान की प्रचंड आग धधक रही है।वीर-वीरांगनाओं का बलिदान हमें सिखाता है कि स्वतंत्रता और सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है। 


उन्होंने कहा कि आज हम यहां केवल श्रद्धांजलि देने नहीं आए हैं, बल्कि शौर्य और त्याग की भावना को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ दुर्ग राष्ट्रीय अस्मिता और सनातन संस्कृति का प्रतीक है। यह वह पवित्र भूमि है जहां क्षत्रिय वीर मर मिटने का अपना सौभाग्य मानते थे। मेवाड़ के राज्य चिन्ह में भी आदिवासी प्रतिनिधि का चित्र सामाजिक समरसता को दर्शाता है।


राणा सांगा थे वीर योद्धा, मातृभूमि की रक्षा के लिए दी प्राणों की आहुति
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया मेवाड़ के वीरों से प्रेरणा लेती है लेकिन इस देश में कुछ ऐसे अराजक तत्व हैं जो अपने वीरों पर अंगुली उठाते हैं। वे भूल जाते हैं कि सूर्य को कलंकित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि राणा सांगा एक ऐसे योद्धा थे जिन्होंने अपनी मातृभूमि और सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। राणा सांगा का जीवन स्वतंत्रता, साहस और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने न केवल मेवाड़ की रक्षा की, बल्कि समस्त भारतवर्ष की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अराजक तत्वों द्वारा दिए गए बयान न केवल राणा सांगा का अपमान है, बल्कि उन सभी योद्धाओं का अपमान है, जिन्होंने सनातन धर्म और इस धरती की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। ऐसे लोगों को अपनी मानसिकता के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।


ऐतिहासिक वैभव को संरक्षित करने का काम कर रही राज्य सरकारकृ
श्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के ऐतिहासिक वैभव को संरक्षित करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ संग्रहालय के उन्नयन के साथ महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट को भी धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीतामाता अभयारण्य, ऋषभदेव, गौतमेश्वर मंदिर, मातृ कुण्डिया सहित विभिन्न पर्यटक स्थलों को शामिल करते हुए 100 करोड़ रुपये व्यय कर ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट विकसित किया जा रहा है। साथ ही, चित्तौड़गढ़ में संचालित लाईट एंड साउण्ड शो का उन्नयन, छतरंग मोरी-चित्तौड़गढ़ में रोपवे सुविधा देना, 7100 करोड़ रूपये की लागत से चित्तौड़गढ़ एवं भीलवाड़ा के बांधों को भरने सम्बन्धी कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जौहर साका स्मारिका का विमोचन तथा प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने किले पर स्थित कालिका माता मंदिर में दर्शन भी किए। समारोह में उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम दक, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार, विधायक श्रीचंद कृपलानी, सुरेंद्र सिंह राठौड़, चंद्रभान सिंह आक्या, अर्जुन जीनगर, श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज, जौहर स्मृति संस्थान अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE