चित्तौड़गढ़। बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से बाल कल्याण समिति एवं गायत्री सेवा संस्थान चितौड़गढ़ के संयुक्त प्रयास से एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया गया।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति अध्यक्षा प्रियंका पालीवाल, सदस्य सीमा भारती, नीता लोट ,ओम प्रकाश लखारा और गायत्री सेवा संस्थान टीम उपस्थित थी। उन्होंने बाल विवाह के दुष्प्रभाव पर चर्चा की और समुदाय से इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए सहयोग की अपील की गई।
बाल कल्याण समिति अध्यक्षा प्रियंका पालीवाल ने कहा ष्बाल विवाह से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। यह उनके शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करता है। हम सभी को मिलकर इसे रोकना होगा।
गायत्री सेवा संस्थान प्रतिनिधि ने कहा कि ष्हम सभी को इसके लिए एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। क्योंकि प्रत्येक बच्चे का अधिकार है कि वह शिक्षा प्राप्त करें एवं अपने जीवन को बेहतर बनाएं।
इस अभियान के माध्यम से जिले भर में बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता बढ़ाने एवं इस कुरीति को समाप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।