खनियाधाना। न्यू मेट्रो नर्सिंग होम का आरंभ हुआ है जिसमें सर्व सुविधा युक्त इलाज होगा आपको बता दें कि खनियाधाना में ऐसा अभी तक कोई नर्सिंग होम एवं अस्पताल नहीं था जिससे खनियाधाना एवं खनियाधाना के आसपास के क्षेत्र की जनता को उचित इलाज समय पर मिल सके इसी को देखते हुए मेट्रो नर्सिंग होम के डायरेक्टर हरविंदर सिंह ने फैसला लेते हुए खनियाधाना में न्यू मेट्रो नर्सिंग होम का आरंभ किया है इस न्यू मेट्रो नर्सिंग होम के आरंभ होने से खनियाधाना व खनियाधाना के आसपास की क्षेत्र की जनता को इलाज करने में बहुत सहूलियत मिलेगी वही खानियाधाना और खनियांधाना के आसपास के क्षेत्र की जनता को अगर कोई बड़ी गंभीर बीमारी हो जाए तो मरीज को लेकर झांसी ग्वालियर भोपाल जाना पड़ता था जिससे काफी परेशानी होती थी एवं कई केस ऐसे होते थे कि झांसी ग्वालियर भोपाल ले जाते ही समय रास्ते में ही मरीज की मौत हो जाती थी इसका कारण था मरीज को उचित इलाज न मिल पाना अब इस न्यू मेट्रो नर्सिंग होम से खनियाधाना व खनियाधाना के आस पास की जनता के लिए समय पर उचित इलाज मिलेगा वही न्यू नर्सिंग होम के डायरेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया है की हमारी नर्सिंग होम में सभी प्रकार की जांचों के साथ मरीज एवं मरीज के साथ में आए अटेंडर के लिए लंगर व्यवस्था के साथ भोजन की भी व्यवस्था की गई है।