BREAKING NEWS
उज्जैन के तराना में पांच दिवसीय श्री.. <<     खरगोन के कोगावां स्कूल में जलभराव, तालाब बने.. <<     VIDEO NEWS: बस छूटी,उम्मीद नहीं..खाकी ने बचा लिया.. <<     BIG NEWS : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ एमपी, 20 से ज्यादा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या समेत इन राशि वालों का आज किस्मत.. <<     BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2025, 10:21 am
KHABAR : इंदौर में रणजीत हनुमान मंदिर में रामनवमी की तैयारी शुरू, मथुरा-वृंदावन से शीश महल तैयार करने आज आएंगी टीम, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। रणजीत हनुमान मंदिर में रामनवमी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। रामनवमी पर मंदिर को शीश महल की तरह सजाया जाएगा। बुधवार को मथुरा-वृंदावन से टीम भी मंदिर पहुंचेगी। जिसके बाद शीश महल को तैयार करने का काम शुरू किया जाएगा।


रणजीत हनुमान मंदिर में हर आयोजन को पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है। रामनवमी का पर्व और हनुमान जन्मोत्सव का पर्व भी इस साल पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। रामनवमी पर इस बार शीश महल तैयार किया जाएगा। शीश महल में भगवान अपने भक्तों को दर्शन देंगे।


इन वस्तुओं से तैयार होगा शीश महल
मंदिर के मुख्य पुजारी पं.दीपेश व्यास ने बताया कि पूरे मंदिर को बंगाली कलाकारों द्वारा महल के रूप में सजाया जाएगा। विशेष रूप से प्रभु श्रीराम जी के महल की कलाकृति को शीश के झरोखे, झूमर, पर्दे व डिजाइनर आर्टिकल का इस्तेमाल कर सजाया जाएगा। महल को तैयार करने में उपयोग होने वाली वस्तुओं में लकड़ी लगभग 7000 रनिंग फिट, कपड़ा अनुमानित (600कृ700 मीटर), विभिन्न प्रकार के कांच के कट पीस से डिजाइन बनाई जाएगी और इसे सुंदरता प्रदान करने के लिए डिजाइनर आर्टिकल का इस्तेमाल किया जाएगा।


बुधवार को आएंगी टीम
पं.व्यास ने बताया कि मंदिर को सजाने का काम करने की टीम बुधवार को इंदौर आएंगी। मथुरा-वृंदावन से 10 कलाकारों की टीम मंदिर पहुंचेगी। वे मंदिर परिसर में रहकर ही यहां पर लड़की से फ्रेम बनाने का काम करेंगे। फ्रेम तैयार होने के बाद उस पर कपड़ा व अन्य वस्तुएं लगाने का काम किया जाएगा।


जिम्मेदारी सौंप दी गई है
पं.व्यास ने बताया कि बीते रविवार को हुई बैठक में भक्त मंडल के सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी है। मंदिर में लाइन की व्यवस्था से लेकर पानी, कूलर, शरबत आदि की व्यवस्थाओं को लेकर सभी जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। बड़ी संख्या में भक्त रामनवमी पर भगवान के दर्शन करने आते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE