रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के नीमच-रतलाम दोहरीकरण कार्य के तहत बड़ायला चौरासी-जावरा-ढोढर रेलखंड में किमी 324.440 से 349.514 के मध्य लगभग 25 किलोमीटर खंड का भी दोहरीकरण कार्य को पूर्ण कर लिया गया है जिसका शीघ्र ही सीआरएस निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है।
सीआरएस निरीक्षण से पूर्व रेलवे ट्रैक की क्षमता एवं कमियों की जांच हेतु 27 मार्च, 2025 को प्रातः 09.00 से सायं 07.00 बजे के मध्य रेलवे निर्माण विभाग द्वारा गति परीक्षण किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान नई रेलवे लाइन पर 100 किमीप्रघं से अधिक गति से निरीक्षण ट्रेन चलाकर गति परीक्षण किया जाना है।
अतरू 27 मार्च, 2025 को प्रातरू 09.00 से सायं 07.00 बजे के मध्य किसी भी प्रकार की संभावित दुर्घटना से बचने के लिए नई रेलवे लाइन के आस-पास न खुद जाएं न पशुओं को जाने दें तथा इस दौरान आवागमन हेतु रेलवे समपार फाटको, अंडर/ओवर ब्रिजों का ही उपयोग करें।
विदित हो कि नीमच रतलाम खंड के लगभग 133 किमी खंड में से धौसवास-नामली, नामली-बड़ायला चौरासी, नीमच-हरकियाखाल एवं हरकियाखाल-मल्हारगढ़ खंडों के मध्य लगभग 45 किमी खंड का दोहरीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर उस पर ट्रेनों का परिचालन आरंभ किया जा चुका है तथा शेष कार्य शीघ्रता से प्रगति पर है।