देवास। परिवहन विभाग द्वारा मध्यप्रदेश राज्य में परिवहन विभाग का मोटरयान कर चुकाए बगैर संचालित हो रही एम्बुलेंस एवं बगैर परमिट सड़कों पर दौड़ रही मैजिक वाहनों पर कार्रवाई कर जप्त किया गया।
जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि परिवहन आयुक्त ग्वालियर को शिकायत प्राप्त हुई थी कि जय अम्बे कम्पनी की एम्बुलेंस बगेर मोटरयान कर चुकाए सड़कों पर दोड रही है।देवास जिले में संचालित ऐसी समस्त एम्बुलेंस के विरूद्ध कार्यवाही हेतु परिवहन आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश जारी किये गये थे।जिसके चलते देवास शहर में संचालित जय अम्बे कम्पनी की 2 एम्बुलेंस को चौक किया गया। चौकिंग के दौरान वाहन चालक द्वारा वाहन से संबंधित कोई भी दस्तावेज तथा मोटरयान कर संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नही किये जाने पर वाहनों को जप्त कर अभिरक्षा में लिया गया। फिलहाल मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इस हेतु अभी 2 एम्बुलेंस को ही जप्त किया गया है तथा कम्पनी से समस्त वाहनों के दस्तावेज मांगे गये हैं।वही एम्बुलेंस को जप्त करने के उपरान्त देवास-इन्दौर मार्ग पर चौकिंग अभियान प्रारम्भ किया।जहाँ पर टाटा मैजिक वाहनों तथा यात्री बसों को चौक किया गया। यात्री बसों में ओव्हरलोड, बीमा, परमिट फिटनेस इत्यादि जाँच की गई जाँच के दौरान 4 टाटा मैजिक वाहनों को बिना परमिट संचालन के अपराध में जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया।परिवहन विभाग द्वारा मार्ग पर वाहनों की चौकिंग कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।