उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का मंगलवार को उनके जन्मदिन पर 5 हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से स्वागत व अभिनंदन किया।चिंतामन गणेश मंदिर स्थित महाकाल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव का बड़े समूह में आए लोगों में स्वागत किया।इसमें बड़ी संख्या में महिला, बच्चे ,पुरूष सम्मिलित हुए ।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान, नगर निगम सभापति कलावती यादव, संजय अग्रवाल, राजेश धाकड़ और अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेद्यइस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आम जनता का धन्यवाद दिया और कहा कि आपके प्यार के बिना सब कुछ अधूरा सा लगता है। आपसे मिले बिना जी नहीं भरता है। इसलिए मैं दौड़ के आपके पास चला आता हूं द्य उज्जैन की भूमि पर उद्योगों की बहार आने लगी है। आज हमने 1200 करोड़ रुपए से अधिक के उद्योगों को लगाने के लिए भूमि पूजन और लोकार्पण किया है । इसमें 5000 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा और आने वाले समय में कई लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हमारे मध्य प्रदेश की भूमि पर आने वाला है द्यमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम विकास के नये आयाम स्थापित कर रहे हैं ,लगातार प्रयास से हम सफलता पा रहे हैं,रिजनाल् इंवेस्मेंट संम्मिट से हमें रोजगार के नये अवसर मिल रहे है। विकास की रफ्तार अब नहीं रुकेगी ,लगातार चलती रहेगी। आम जनता और युवाओं को रोजगार उपलब्ध करने के लिए हम कृत संकल्पित हैं ।कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को फलों से तोला भी गया और मित्र मण्डल कार्यकर्ताओं ने कतार लगाकर मुख्यमंत्री डॉ यादव का फूल, मोतियों की माला से स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने आत्मीयता से मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव को आशीर्वादभी दिया।