BREAKING NEWS
उज्जैन के तराना में पांच दिवसीय श्री.. <<     खरगोन के कोगावां स्कूल में जलभराव, तालाब बने.. <<     VIDEO NEWS: बस छूटी,उम्मीद नहीं..खाकी ने बचा लिया.. <<     BIG NEWS : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ एमपी, 20 से ज्यादा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या समेत इन राशि वालों का आज किस्मत.. <<     BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2025, 12:13 pm
KHABAR : जिले में परिवहन विभाग ने चलाया विशेष अभियान, नियमों के विरूद्ध दौड़ रहे वाहनों पर शिकंजा, चालकों व मालिकों से वसूला जुर्माना, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा जिले में संचालित होने वाली एंबुलेंस, बसों एवं टाटा मैजिक व अन्य वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नियम विरूद्ध वाहनों को परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की गई।

जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि जिले में जय अम्बे कम्पनी की एम्बुलेंस परिवहन विभाग का मोटरयान कर चुकाए बगैर संचालित हो रही है। देवास जिले में संचालित ऐसी समस्त एम्बुलेंस के विरूद्ध कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को देवास शहर में संचालित जय अम्बे कम्पनी की 2 एम्बुलेंस को चेक किया गया। चौकिंग के दौरान वाहन चालक द्वारा वाहन से संबंधित कोई भी दस्तावेज तथा मोटरयान कर संबंधी दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किये जाने पर वाहनों को जप्त कर अभिरक्षा में लिया गया। वाहनों को जप्त करने के उपरान्त कम्पनी के कर्मचारियों को समस्त दस्तावेज प्रस्तुत करने के संबंध में निर्देश दिए। कम्पनी के कर्मचारियों के अनुसार उनकी वाहनों पर मोटरयान कर जमा बताया जा रहा है किन्तु उनके द्वारा इस संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जा रहे हैं।  

 जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए वर्तमान अभी 2 एम्बुलेंस को ही जप्त किया गया है तथा कम्पनी से समस्त वाहनों के दस्तावेज चाहे गये हैं। जिला परिवहन कार्यालय के दल द्वारा एम्बुलेंस को जप्त करने के उपरान्त देवास-इन्दौर मार्ग पर चौकिंग अभियान प्रारम्भ किया। जहॉं पर टाटा मैजिक वाहनों तथा यात्री बसों को चौक किया गया। यात्री बसों में ओव्हरलोड, बीमा, परमिट फिटनेस इत्यादि जॉंच की गई। जॉंच के दौरान 4 टाटा मैजिक वाहनों को बिना परमिट संचालन के अपराध में जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। परिवहन विभाग द्वारा मार्ग पर वाहनों की चौकिंग कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE