इंदौर। आदि गौड़ बावीसा ब्राह्मण समाज की आष्टा और पोलायकला शाखाओं ने बैजनाथधाम आष्टा में 23 मार्च को संयुक्त रूप से विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में इंदौर बावीसा ब्राह्मण समाज के पूर्व महासचिव विनोद पाण्डे का उत्कृष्ट सामाजिक कार्य के लिए शॉल- श्रीफल से सम्मान किया गया।
समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद तिवारी, महामंत्री धर्मेंद्र शास्त्री और पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद व्यास विशेष रूप से मौजूद थे। भोपाल शाखा से अध्यक्ष शिवनारायण व्यास, पारमार्थिक ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र पाठक भी उपस्थित थे। इंदौर बावीसा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रकाश पुराणिक और प्रसिद्ध शिक्षाविद घनश्याम दीक्षित ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियां की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इस दौरान मंच से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने परिचय दिया।