BREAKING NEWS
KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में कल होगा चिकित्सा कक्ष.. <<     BIG NEWS : 8 साल पुराने डोडाचूरा नोटिस पर भड़के अफीम.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मंदसौर,.. <<     पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<     KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव.. <<     नीमच जिले के सरवानिया महाराज के सांदीपनि.. <<     हल्दी, कुमकुम और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक,.. <<     BIG NEWS : नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ, शहर की.. <<     किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<     BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2025, 11:39 am
KHABAR : उज्जैन में श्वेतांबर-दिगंबर समाज ने निकाला सामूहिक जुलूस, महावीर जंयती पर रथ पर निकले प्रभु; भजनों पर युवतियों ने दी प्रस्तुती, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। भगवान महावीर जन्मोत्सव पर उज्जैन में श्वेतांबर और दिगंबर समाज का सामूहिक जुलूस निकला। गुरुवार सुबह 7: 30 बजे खाराकुआं स्थित श्री सिद्धचक्र के केसरियानाथ तीर्थ और नमकमंडी मंदिर से श्वेतांबर-दिगंबर समाज के महिला, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और भगवान की आराधना करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकले।


सामूहिक जुलूस में प्रभु को चांदी की वेदी में विराजमान किया गया, जिसे समाजजन कंधों पर उठाकर ले चले। प्रभु का एक रथ भी था, जिसे इंद्र के रूप में सजे युवाओं ने खींचा। जुलूस में जैनाचार्य नयचंद्र सागर सूरीश्वरजी, साध्वी दामिता श्रीजी, साध्वी अमित गुणा श्रीजी म.सा. सहित अन्य साधु-साध्वियों की निश्रा प्राप्त हुई।


साथ ही 24 तीर्थंकरों के फोटो, डीजे, सजे-धजे परिधानों में महिला मंडल और हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए।समाज के मीडिया प्रभारी डॉ. राहुल कटारिया के अनुसार, जुलूस नमकमंडी, छोटा सराफा, सती गेट, कंठाल, फव्वारा चौक, इंदौर गेट, सखीपुरा, घी मंडी, तोपखाना, उपकेश्वर चौराहा, बंसफोड़ गली होते हुए पुनः खाराकुआं मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ।


इसके उपरांत श्वेतांबर जैन समाज का साधार्मिक वात्सल्य सामाजिक न्याय परिसर में और दिगंबर जैन समाज का साधार्मिक वात्सल्य जयसिंहपुरा जैन मंदिर में आयोजित किया गया।


जुलूस में रथ के साथ-साथ हाथी, बैंड-बाजे और ढोल भी शामिल रहे। महिलाएं और युवतियां भगवान महावीर के भजनों पर नृत्य करती नजर आईं। छोटे-छोटे बच्चे भी उत्साह के साथ जुलूस में शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE