BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2026, 5:32 pm
NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला बैठक सम्पन्न, सेवानिवृत्ति पर जिलाध्यक्ष गोपाल स्वरूप त्रिपाठी का किया अभिनंदन, पढ़ं रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) चित्तौड़गढ़ की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को प्रदेश संयुक्त सचिव घनश्याम गर्ग, प्रदेश सचिव शिव कुमार कोदली, हरिओम सिंह शक्तावत, पूर्व प्रधानाध्यापक राजेन्द्र निमावत एवं अम्बालाल जीनगर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल स्वरूप त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने पर उनका अभिनंदन किया गया।

जिला प्रवक्ता अनिल कुमार बारेसा ने बताया कि जिलाध्यक्ष गोपाल स्वरूप त्रिपाठी के अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर शिक्षक पद से गौरवमयी सेवानिवृत्ति प्राप्त करने पर संगठन पदाधिकारियों द्वारा उनका माल्यार्पण कर, उपरना एवं शॉल ओढ़ाकर तथा श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला महासमिति द्वारा कार्यकारी जिलाध्यक्ष पद पर गोपेश कोदली तथा जिलामंत्री पद पर गिरीराज सोमानी का मनोनयन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल स्वरूप त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी संगठन की जिम्मेदारी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कार्य करें।

इस अवसर पर फतहसिंह सोलंकी, नानालाल सुथार, मानसिंह भाटी, विकास वैष्णव, भेरूलाल मीणा एवं सुभाष घारू ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में शंभूसिंह चौहान, गणेश उनियारा, गोवर्धनलाल आचार्य, पुरुषोत्तम लक्षकार, गिरधर स्वरूप त्रिपाठी, श्यामसिंह, अमरसिंह जादू, ओमप्रकाश शर्मा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

चित्तौड़गढ़ उपशाखा मंत्री राजू लाल तेली ने अतिथियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता अनिल बारेसा ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE