नीमच। शहर में श्री श्याम दरबार आयोजन समिति ग्वालटोली ने बुधवार को गऊ पाल चौराहा पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें श्री खाटू श्याम मित्र मंडल नीमच ने शीश के दानी बाबा श्री खाटू नरेश का आलौकिक दरबार सजाया।
भजन संध्या में कई प्रसिद्ध गायकों ने शिरकत की। जिसमें उदयपुर से अंजलि आचार्य और चिराग आचार्य, कोटा से आशीष शर्मा और राहुल शर्मा, प्रतापगढ़ से कमला चंद्रवंशी और राजस्थान से ईश्वर शर्मा ने अपनी भजनों प्रस्तुतियां दीं। गायकों ने आजा खाटू वाले और श्याम तेरी चौखट पे आया हूं हार के जैसे भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
भक्त देर रात तक भजनों पर झूमते रहे। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। कार्यक्रम में बाबा का मनमोहक दरबार सजाया गया। अखंड ज्योत देर रात तक जलती रही। छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। इत्र और पुष्पवर्षा से पूरा दरबार सुगंधित रहा। भक्तों ने श्हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा के जयकारे लगाए।