नीमच। जिले के ग्राम हमेरिया स्थित महिषाासुर मर्दिनी माता मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा, शतचंडी महायज्ञ व कलश प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। 25 अप्रैल से 1 माई तक होने वाले धार्मिक आयोजन में भक्तों को यज्ञाचार्य पं. विक्रम शास्त्री (केलुखेड़ा वाले), मेवाड़ पीठाधीश्वर पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज (गोपाल आश्रम बड़ीसादड़ी) का सान्निध्य मिलेगा। आयोजक समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बताया कि कथा प्रारंभ 25 अप्रैल से होगी जो 01 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12.30 से शाम 4.30 बजे तक चलेगी। 01 मई गुरुवार को कलश प्रतिष्ठा एवं यज्ञ पूर्णाहुति होगी। शाम 4 बजे से महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता से कथा स्थल पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।