BREAKING NEWS
KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में कल होगा चिकित्सा कक्ष.. <<     BIG NEWS : 8 साल पुराने डोडाचूरा नोटिस पर भड़के अफीम.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मंदसौर,.. <<     पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<     KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव.. <<     नीमच जिले के सरवानिया महाराज के सांदीपनि.. <<     हल्दी, कुमकुम और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक,.. <<     BIG NEWS : नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ, शहर की.. <<     किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<     BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2025, 3:59 pm
KHABAR : भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर गुरुवार को शहर में सकल जैन समाज के बैनर तले भव्य शोभायात्रा निकाली, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जैन समाज के आराध्य भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर गुरुवार को शहर में सकल जैन समाज के बैनर तले भव्य शोभायात्रा निकली। इसकी शुरुआत पोस्ट ऑफिस चौराहा स्थित श्री महावीर चौत्यालय से हुई। भगवान महावीर को स्वर्ण और रजत रथ (चांदी का रथ) में विराजित कर धर्म ध्वजा हाथों में लेकर समाज के युवा, महिला और पुरुष जयकारे लगाते हुए निकले। इस दौरान मुख्य मार्गाे पर भ्रमण कर लोगों को अहिंसा का संदेश दिया।  जैसे.जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई युवाओं में जोश बढ़ता गया। नवकार मंत्र है प्यारा, इसने सबको तारा, त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर.. के जयकारों साथ ही श्रद्धालु भगवान महावीरजी का संदेश जीयो और जीने दो का नारा लगा रहे थे। बैंडबाजों पर बज रहे धार्मिक गीतों से माहौल धर्ममयी बना रहा। शोभायात्रा एमजी रोड़, बस स्टेण्ड, सोनी प्रतिमा, फव्वारा चौक होते हुए सनावद रोड़ होते हुए श्री पार्श्वनाथ मंदिर टैगौर पार्क पहुंची। यहां अभिषेक, पूजन किया गया। इसके बाद पुनरू शोभायात्रा की शुरुआत हुई और पोस्ट ऑफिस चौराहा महावीर चौत्यालय पर विराम दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE