अशोकनगर। जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर वर्तमान शासन नायक भगवान महीवार स्वामी का 2624 वा जन्मकल्याणक नगर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
जैन श्रद्धालुओं द्वारा जन्मकल्याणक की तैयारीया एक दिन पहले ही कर ली गई थी जिसमें नगर के सभी जिनालयों को लाइट ओर रंगोली से सजाया गया वही सुबह से ही सभी मंदिरों में श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा के साथ भगवान महावीर की आराधना की गई जिसमें बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु शामिल हुए वही नगर में विराजमान आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री सरल सागर जी महाराज के सानिध्य में इस बार भगवान का जन्मकल्याणक,मनाने का सौभाग्य मुंगावली की जनता को मिला, सुबह पुराना बाजार स्थित श्री आदिनाथ जी मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई जो नगर के प्रमुख मार्ग नया बाजार,गंध कुटी जिनालय,बस स्टैंड, पुराना पुलिस थाना,टॉकीज चौराहा, विद्यार्थी चौराहा,मल्हारगढ़ रोड ओर तालाब रोड होते हुए वापिस कार्यक्रम स्थल आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर पहुंची इस शोभायात्रा में मां जिनवाणी को पालकी में रखकर महिला व पुरूष श्रद्धालु चल रहे है और भगवान महावीर के नारे लागते हुए जा रहे थे वहीं इसके पीछे नगर के सभी पाठशाला के बच्चे चल रहे थे, महिलाएं हाथों में जैन ध्वज व तख्ती जिसमे महावीर स्वामी जी के संदेश लिखे हुए थे। नगर का वीर सेवा दल जिसमे मुख्य रूप से युबा अपना दिव्य घोष लेकर चल रहा जो इस शोभायात्रा का आकर्षण का केंद्र था, वहीं कार्यक्रम स्थल पर श्रीजी का अभिषेक मुनि श्री 108 सरल सागर जी महाराज के सानिध्य में किया गया ओर इस मौके पर लोगो ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गई, आज रात्रि में पाठशाला के बच्चों व युवाओं द्वारा रात्रि में धार्मिक आयोजन किए जाएं।