BREAKING NEWS
NEWS : हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर.. <<     KHABAR : मछली पकड़ने के विवाद में चली गोलियां, ईदगाह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही तारा बाई (सरिता) तडवेचा, परिवार.. <<     KHABAR : सीताराम जाजू सागर डेम की भूमि के सीमांकन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कृष्णकांत पांड्या (लाला),.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : शांति समिति की बैठक सम्पन्न, नगर की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को कार्यक्षेत्र.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2025, 4:52 pm
KHABAR : 12 अप्रैल को श्री हनुमान टेकरी धाम पर विशाल मेला, आकर्षक विद्युत साज सज्जा एवं नायाब फूलों से होगा भव्य श्रंगार, पढे़ रणधीर चंदेल की खबर 

Share On:-

गुना। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अप्रैल शनिवार को भव्य एवं विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला व्यवस्थाओं को लेकर जहां एक और श्री हनुमान टेकरी मंदिर ट्रस्ट द्वारा विगत एक माह से तैयारियाँ की जा रही हैं वहीं दूसरी ओर संपूर्ण प्रशासनिक अमले के साथ स्वयं ज़िलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक महोदय मोर्चा सम्हाले हुए हैं। सभी संबंधित विभागों के आला अधिकारी अपनी अपनी जवाबदारियों का कुशलता पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। हमारी बागेश्वर धाम टीम के 300 से अधिक एवं कई अन्य सेवाभावी स्वयंसेवक पुलिस बल के साथ इस विशाल मेले की कमान सँभालेंगे। 


इस ऐतिहासिक एवं परंपरागत मेले की श्रद्धालुओं एवं दूकानदारों को वर्ष भर प्रतीक्षा रहती है। सैकड़ों दूकानदार एवं लाखों श्रद्धालु दूरदराज़ से यहाँ पहुंचते हैं। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर पूरे मंदिर परिसर को क्विंटलों नायाब फूलों से सजाया जा रहा है। गर्भ गृह में बालाजी के श्रृंगार हेतु आर्केड रजनीगंधा जरबेरा गुलाब एवं मोगरा एवं कई दुर्लभ फूलों से किया जा रहा है। दस दिन पूर्व से जारी विद्युत साज सज्जा श्रद्धालुओं का मन मोह लेगी। कई प्रकार के आधुनिक झूले एवं चाट चौपाटी मेले के आकर्षण का विशेष केन्द्र बिन्दु रहेगी।


श्री हनुमान टेकरी मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता राजेश अग्रवाल द्वारा एक अधिकृत प्रेस नोट जारी कर बताया गया कि रात्रि 12.15 बजे से ही दर्शनार्थियों हेतु टेकरी धाम पर पट खोल दिये जायेंगे , मंगला आरती शुभ मुहूर्त में तड़के 4.15 बजे प्रारंभ होगी एवं शयन आरती रात्रि 11.45 बजे संपन्न होगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE