BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2026, 5:22 pm
KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान महेश कुमार ग्वाला का भव्य अभिनंदन, मंदसौर में निकली सम्मान यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और वीर सैनिकों के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सैनिक सम्मान अभियान के अंतर्गत 793वें सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में 22 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए वीर सैनिक महेश कुमार ग्वाला का मंदसौर आगमन पर नागरिक अभिनंदन एवं भव्य स्वागत किया गया।

सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में नागरिकों, पूर्व सैनिकों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, मातृशक्ति और युवाओं ने शामिल होकर सैनिक महेश कुमार ग्वाला के राष्ट्रसेवा के योगदान को नमन किया।

अभिनंदन यात्रा भारत माता चौराहा स्थित भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल, अमर शहीद हेमू कालाणी और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के बीच यात्रा खानपुरा स्थित महेश कुमार ग्वाला के निवास पहुंची, जहां परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

सैनिक सम्मान अभियान के संयोजक विनय दुबेला ने कहा कि सैनिक सम्मान अभियान केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का जनआंदोलन बन चुका है। यह अभियान समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव जागृत कर रहा है। उन्होंने कहा कि 22 वर्षों की राष्ट्रसेवा के लिए महेश कुमार ग्वाला पर पूरे मंदसौर को गर्व है।

भाजपा नेता अनिल कियावत ने कहा कि सैनिकों का सम्मान करना राष्ट्र के स्वाभिमान का सम्मान है। ऐसे आयोजन युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष मुकेश गुर्जर ने कहा कि सैनिक अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा के लिए समर्पित करता है। समाज द्वारा दिया गया सम्मान सैनिकों का मनोबल बढ़ाता है।

मंदसौर विधायक विपिन जैन ने कहा कि सैनिकों के त्याग और बलिदान से ही देश सुरक्षित है। सैनिक सम्मान अभियान राष्ट्रभक्ति का प्रेरणादायक आयोजन है।

सकल वाल्मीकि समाज अध्यक्ष राजाराम तंवर, ग्वाला समाज अध्यक्ष गोविंद सुरा, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रविन्द्र पाण्डेय एवं अजीज उल्ला खान ने भी सैनिकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि सैनिक किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का गौरव होता है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारी, पूर्व एवं वर्तमान सैनिक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा संगठनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। समारोह का समापन भारत माता की जय, वंदे मातरम् और वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजते जयघोष के साथ हुआ।

कार्यक्रम का संचालन सैनिक सम्मान अभियान के संयोजक विनय दुबेला ने किया तथा आभार महेंद्र सिंह सिसोदिया ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE