चित्तौड़गढ़। शहर में शीतला चौक स्थित छबीला हनुमान मंदिर पर दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।
महेश सुखवाल ने बताया कि 43वें हनुमान जन्मोत्सव पर छबीला हनुमान विकास समिति के तत्वावधान में 11 अप्रेल को सायं साढ़े 7 बजे आरती पश्चात् बालाजी मेवाड़ मित्र मंडल द्वारा सुन्दर काण्ड पाठ होगा। 12 अप्रेल को प्रातः 6 बजे हवन व सायं साढ़े 7 बजे आरती पश्चात् भव्य भजन संख्या होगी जिसमें गायक कलाकार कौशिक वर्मा, हरिओम वर्मा, खुशी व भावना, परमेश्वरलाल तबला, किशनलाल कथक सितार, अम्बालाल सेक्सोफोन, सांवरमल हारमोनियम पर अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। समिति ने अधिकाधिक श्रद्धालुओं से भाग लेने की अपील की।