चित्तौड़गढ़। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर श्री बजरंग सेवा समिति के तत्वावधान में सैंती में ब्रह्मपुरी केशवनगर स्थित नटखट बालाजी मंदिर परिसर में बैठक सम्पन्न हुई।
मीडिया प्रभारी विजय वैष्णव ने बताया कि बैठक में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर चर्चा की गई। जन्मोत्सव को लेकर शुक्रवार 11 अप्रेल को 56 भोग के साथ ही श्री परशुराम रामायण मंडल द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ किया जाएगा। शनिवार 12 अप्रेल को 3ः15 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बालाजी की तस्वीर के साथ राम-सीता की सजीव झांकी, अखाड़ों के साथ पहलवानों द्वारा शौर्य प्रदर्शन किया जाएगा। सैंती में ही विभिन्न मार्गों से शोभायात्रा निकलने के पश्चात् पुनः नटखट बालाजी मंदिर पर सम्पन्न होगी। इसके पश्चात् हनुमान चालीसा पाठ होगा, महाआरती के साथ महाप्रसादी होगी।
बैठक में अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र मेहता, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, मनोज लड्ढा, विजय वैष्णव, गोरक्षा प्रमुख विजय चौधरी, व्यायामशाला प्रमुख जगदीश गंगवाल, संजय सोडाणी, रामचन्द्र पुरोहित, जसवंत सोनी, प्रिन्स राजेश मूंदड़ा, संजय पुरी गोस्वामी, विनोद सुखवाल, महिला मंडल में माया गोस्वामी, सुरभि व्यास, सुरभि मित्तल, गायत्री राव, शालिनी राव, सुमन गर्ग, ममता शर्मा, साधना चतुर्वेदी, कपिला शर्मा, गीता शर्मा, हेमलता शर्मा, बरखा गौतम, यामिनी गुर्जर, निर्मला सेन आदि उपस्थित रहे।