BREAKING NEWS
BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मंदसौर,.. <<     पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<     KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव.. <<     नीमच जिले के सरवानिया महाराज के सांदीपनि.. <<     हल्दी, कुमकुम और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक,.. <<     BIG NEWS : नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ, शहर की.. <<     किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<     BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2025, 6:17 pm
KHABAR : भगवान महावीर जन्मकल्याणक पर सकल जैन समाज ने निकाली रथयात्रा, जैन धर्म पर हमको अभिमान, महावीर जिनशासन की शान सहित गूंजे कई नारे, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महोसत्व के तहत प्रातः 8 बजे से नगर के दिगम्बर जैन मंदिर से बैंड-बाजों एवं ढोल-ढमाकों के साथ रथयात्रा प्रारम्भ हुई। सकल जैन समाज के महिला-पुरुषों ने नृत्य और संगीत के साथ भगवान महावीर के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया। त्रिशला नंदन वीर की,जय बोलो महावीर की।जैन धर्म पर हमको अभिमान,महावीर है जिनशासन की शान के नारे गलियों में गूंजे।
रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। विभिन्न वेशभूषा में बालिका मंडल,महिला मंडल एवं जैन सोशल ग्रुप के मेम्बर हर्षाेल्लास के साथ यात्रा में सहभागिता कर रहे थे। जगह-जगह रजत रथ में विराजित परमात्मा का मंगल दीपो से अभिनन्दन हो रहा था। अक्षत गवली एवं श्रीफल भेंट किये जा रहे थे। 
कार्यक्रम के अंत मे वर्धमान धर्मशाला में सकल जैन श्रीसंघ का स्वामीवात्सल्य रखा गया। जिसकी सम्पूर्ण व्यवस्था जैन सोश्यल ग्रुप ने बहुत अच्छे से सम्भाल रखी थी। इसी दौरान जेएसजी की मनासा शाखा द्वारा जीवदया प्रकल्प के तहत निःशुल्क सकोर भी वितरित किये गए। सम्पूर्ण कार्यक्रम में दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष शिखरचंद जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाश हिंगड़,स्थानकवासी समाज अध्यक्ष अनूप बम्ब,वर्धमान धर्मशाला ट्रस्ट अध्यक्ष, ज्ञानमल पामेचा,पूर्व अध्यक्ष सूरजमल मानावत,इंदरमल पामेचा (मामा)जैन सोश्यल ग्रुप अध्यक्ष मनोज गांधी,संस्थापक अध्यक्ष आंनद मानावत,उपाध्यक्ष अनिल यति,सचिव गणेश जैन,कोषाध्यक्ष मनोज पामेचा,सुनील भंडारी,दर्शन पामेचा,रत्नेश हिंगड़,गोपाल सेठिया,प्रमोद गांधी,विजय पामेचा,प्रदीप मानावत, नितेश जैन, सूरजमल हिंगड़,ललित गांधी,प्रितेश हिंगड़,प्रशांत गांधी,नमन यति आदि समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE