चित्तौड़गढ़। उपनगरीय क्षेत्र मधुवन एक्सटेंशन स्थित शंकरपुरम में श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर में त्रयोदशी तिथि पर सामूहिक अभिषेक का आयोजन किया गया। त्रयोदशी तिथि के उपलक्ष्य में पण्डित हर्षल व्यास ने मंत्रोचार के साथ अभिषेक कराया, जिसमें शंकरपुरम एवं शिवविहार निवासी महावीर प्रसाद पारीक, अशोक कुमावत, रजनीश शर्मा, कैलाश मेनारिया, सुरेन्द्र सिंह, दिलीप धाकड़, नेवैद्य सिंह, युवराज सिंह एवं रूमा मिश्रा आदि सभी ने मिलकर अभिषेक कराया। श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर में अभिषेक पश्चात भगवान श्री सिद्धेश्वर महादेव एवं शिव परिवार का श्रृंगार कर आरती व प्रसाद वितरण किया गया।