चित्तौड़गढ़। आगामी 14 अप्रेल को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती को लेकर बीआर आंबेडकर महोत्सव समिति की तैयारियां जारी है।
जानकारी देते हुए सुरेश खोईवाल, हंसराज सालवी, दिनेश सालवी, रणजीत लोठ, कमल मीणा, पप्सा टांक, निर्मल देसाई, गणेशलाल खटीक ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अम्बेडकर जयंती को लेकर महोत्सव समिति की प्रथम गतिविधि में कक्षा 9 से 12 की क्वीज प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। गुरूवार को महोत्सव समिति एवं सालवी महासभा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 115 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसमें पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचन्द्र खटीक, अति. जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
अम्बेडकर जन्म जयंती के पावन अवसर पर 14 अप्रेल को आयोजित आमसभा के दौरान आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए कक्षा 8, 10, 12, स्नातक, स्नातकोत्तर सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता सहित समाज सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागी अपने पंजीयन हेतु मुख्य संयोजक निर्मल देसाई (6377281848), गणेशलाल खटीक (9828740200), दिनेश सालवी (9414732596) से वाट्सअप से सम्पर्क कर सकेंगे।
तैयारियों को लेकर 11 अप्रैल शुक्रवार को समस्त संयोजकों की एक महत्वपूर्ण बैठक ऋतुराज वाटिका में प्रातः 10 बजे होगी। छगनलाल चावला, कमल मीणा, गोपाल भील आकोदिया, रतनलाल सालवी, संजय कोदली, रविन्द्र बैरवा, राजेन्द्र कंडारा, गणेश धोबी, शिव कोदली, कालूराम बैरवा, तरूण लोठ, अरूण धोबी, भगवतीलाल सालवी, महेन्द्र खींची आदि तैयारियों में लगे हुए हैं।