BREAKING NEWS
BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मंदसौर,.. <<     पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<     KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव.. <<     नीमच जिले के सरवानिया महाराज के सांदीपनि.. <<     हल्दी, कुमकुम और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक,.. <<     BIG NEWS : नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ, शहर की.. <<     किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<     BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2025, 11:11 am
KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने बेहतरीन और सदाबहार नगमो को प्रस्तुत कर दी महान और दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संगीत जगत के महान और दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप नीमच द्वारा दिनांक 10 अप्रैल गुरुवार को डीके कोचिंग पर उपस्थित होकर मनोज कुमार के बेहतरीन और सदाबहार नगमो को प्रस्तुत कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप एडमिन खजानसिंह पवार द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त कार्यक्रम गुरुवार दोपहर 2.00 डीके कोचिंग क्लासेस पर प्रारंभ किया गया जिसमें ग्रुप के कई उपस्थित कलाकारों द्वारा मनोज कुमार द्वारा गाए गीतों को प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित ग्रुप प्रमुख खजानसिंह पवार द्वारा गीत महबूब मेरे तू है तो दुनिया और दीवानों से यह मत पूछो राजेश सेन द्वारा गीत चांद सी महबूबा और तौबा ये मतवाली चाल, योगेश गहलोत द्वारा कोई जब तुम्हारा हृदय और पत्थर के सनम, भारत घावरी द्वारा जिस पथ पर चला, धीरज मंडोरिया और निशा घारू द्वारा जिंदगी की ना टूटे लड़ी, और लग जा गले सदाशिव सेन द्वारा चांद सी महबूबा हो, राजेंद्र रोकड़े और संगीता यादव द्वारा मैं ना भूलूंगा मैं ना भूलूंगी धीरज मंडोरिया और सदाशिव द्वारा एक प्यार का नगमा है राजेंद्र जी शर्मा द्वारा भरी दुनिया में आकर हम, भारत गवरी और खजानसिंह पवार द्वारा अब के बरस तुझे और है प्रीत जहां की रीत सदा जैसे कहीं बेहतरीन नगमो को प्रस्तुत कर मनोज कुमार श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के पश्चात ग्रुप सदस्यों द्वारा दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार दुखद निधन पर 2 मिनट का मोन रखकर उनके बारे में मंकी जानकारी साझा की और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का संचालन मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप प्रमुख खजानसिंह पवार द्वारा किया गया और आभार राजेश सेन द्वारा माना गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE