छतरपुर। जिला के भगवाँ नगर में पोषण माह के अंतर्गत तृतीय दिवस को विशेष रूप से मनाया गया, जिसमें सुपरवाइज़र उमा द्विवेदी के नेतृत्व में समस्त कार्यकर्ताओं और आँगनबाड़ी केंद्र की सहभागिता रही। बता दे इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों और बच्चों को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। वही कार्यक्रम में आँगनबाड़ी केंद्र की सभी महिला लाभार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। इस अवसर पर पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं, जैसे कि संतुलित आहार,आयरन-युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन, एनीमिया की रोकथाम, बच्चों को सुपोषित रखने के उपाय आदि। वही सुपरवाइज़र उमा द्विवेदी और कार्यकर्ता कल्पना द्विवेदी ने मिलकर पोषण परख सप्ताह की गतिविधियों का आयोजन किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को सही पोषण की परिभाषा, उसके लाभ और दैनिक जीवन में उसका समावेश कैसे किया जाए, इस पर विस्तृत जानकारी दी वही कार्यक्रम के दौरान पोस्टर प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और पोषण संबंधित खेलों का भी आयोजन किया गया, जिससे प्रतिभागियों में उत्साह का संचार हुआ। इस अवसर पर स्थानीय समुदाय के गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों ने भी सहभागिता की सराहना की। सुपरवाइज़र उमा द्विवेदी ने बताया कि ष्सही पोषण देश को बलशाली बनाता है, और इसका आरंभ घर से होता है। यदि हमारी महिलाएँ और बच्चे पोषित होंगे, तो समाज और राष्ट्र दोनों समृद्ध होंगे।ष् कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी प्रतिभागियों को पोषण सामग्री और जानकारी-पत्रक वितरित किए गए। समापन पर आभार प्रदर्शन करते हुए सभी को पोषण माह में सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया गया।