मनासा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी नीमच के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा द्वारा महागढ़ मंडलम अंतर्गत ग्राम बरड़िया में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से पंचायत अध्यक्ष का चयन भी संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सोनी, जिला कांग्रेस महासचिव महेंद्र उपाध्याय, युवा नेता अंकित जैन, मंडलम अध्यक्ष फिरोज़ मंसूरी, अनुसूचित जाति विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष समरथ चौरड़िया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।