मुरैना। जनपद पंचायत कैलारस की महेबा पंचायत के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ के नाम आवेदन देकर पंचायत सरपंच व सचिव पर पूर्व में बन चुकी सड़क का निर्माण बताकर फर्जी तरीके से मस्टर भरकर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने आवेदन में बताया है कि महेबा में लाखन जाटव के घर से लेकर प्रधानमंत्री सड़क योजना की रोड तक सीसी रोड करना पंचायत ने बताया है, जबकि इस सड़क का निर्माण पूर्व सरपंच जिसका कार्यकाल 2015 से 2022 के बीच ही हो गया था। वर्तमान में इस सड़क पर कोई निर्माण नहीं कराया गया है, जिसके बावजूद वर्तमान सरपंच व सचिव ने जनवरी 2025 से मार्च 2025 तक निर्माण दर्शाकर 50 हजार रुपये के मस्टर भरे हैं। जिससे शासन को पैसों की क्षति हुई हैं, वहीं सड़क निर्माण में भी मटेरियल भी फर्जी तरीके से लगाना बताया गया है। मस्टर भरने के लिए लोगों के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए हैं। इसलिए इ पूरे मामले की जांच कराई जाए। इस दौरान उन्होंने मस्टरों की काफी भी आवेदन के साथ संलग्न करते हुए बताया कि जिनको मजदूर बताकर मस्टर भरे गए है, उनमें कई नाबालिग है और कई लड़कियों की शादी होकर जा चुकीं हैं। इसके साथ ही आरोप लगाया कि दीपराज व सीमा दोनों ही सरपंच जंडेल के बच्चे है, उनके नाम से भी मस्टर भर दिए गए हैं। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में हाकिम सिंह रावत, नृपाल सिंह रावत साईपुरा महेबा, भूप सिंह रावत, वीरेंद्र रावत, मुकेश रावत, श्रीनिवास रावत शामिल हैं।