BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: कब आएगी, कब जाएगी... भरोसा नहीं, बिजली की.. <<     KHABAR : कुपोषण मुक्त झाबुआ पर फोकस, विभाग ने तेज.. <<     उज्जैन जिले में चिंतामन गणेश मंदिर में चांदी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का ऑपरेशन.. <<     KHABAR : शिक्षा से बदलेंगे सपने- महावीर इंटरनेशनल.. <<     उज्जैन जिले के महिदपुर में प्राचार्य के.. <<     KHABAR : दीक्षारंभ के तीसरे दिन छात्राओं को मिला.. <<     बड़वानी में भाजपा महिला मोर्चा का बड़ा.. <<     सेगांव में साइबर जागरूकता अभियान 2.0, पुलिस ने.. <<     खरगोन के बिस्टान में मंदिर-कब्रिस्तान मार्ग.. <<     WEATHER UPDATE TODAY: एमपी में बारिश का रेड अलर्ट! अगले 4 दिन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 240 करोड़ के मादक पदार्थों का होगा खात्मा,.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत जिलेभर में साइबर.. <<     KHABAR : ग्राम बरड़िया में कांग्रेस ने पंचायत.. <<     NEWS : जिला विशेष टीम और मंगलवाड़ पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोजन का ठेका हमें क्यों नहीं दिया, अब.. <<     BIG NEWS : फैक्ट्रियों में चोरी की वारदातों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2025, 2:27 pm
KHABAR : कांग्रेस ने मटके फोड़कर किया विरोध, पानी की किल्लत पर निगम घेराव, अध्यक्ष बोले- भाजपा पार्षदों के वार्डों में पुतले फूंकेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को नगर निगम का घेराव किया। कार्यकर्ता सयाजी द्वार से मटके लेकर रैली के रूप में निगम पहुंचे। उन्होंने परिसर में खाली मटके फोड़कर विरोध जताया।


पिछले सप्ताह से कई वार्डों में पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इससे पहले कांग्रेस पार्षदों ने भी प्रदर्शन किया था। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि नगर निगम और प्रशासन पर्याप्त पानी देने में विफल रहे हैं।


भाजपा पार्षदों का के पुतले फूंकेंगे की चेतावनी
उन्होंने कहा कि निगम पूरा जलकर वसूल रहा है, लेकिन 15 दिनों से पानी नहीं दे रहा। राजानी ने चेतावनी दी कि अगर 5-7 दिन में समस्या नहीं सुलझी तो भाजपा पार्षदों का उनके वार्डों में पुतला जलाया जाएगा।


उपायुक्त को ज्ञापन देकर समाधान की मांग की
प्रदर्शन को देखते हुए निगम परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कार्यकर्ताओं को कार्यालय में प्रवेश से रोका गया। कांग्रेस ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर जल्द समस्या के समाधान की मांग की।


1 दिन छोड़कर हो रही जलापूर्ति
इधर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल का कहना है कि हमने पानी की जो पिछले दिनों समस्या थी उसे काफी हद तक सुधार लिया है। सभी वार्डाे में एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई हो रहा। जहां नल नहीं है वहां पानी के टैंकर के माध्यम से जल लोगो तक पहुंचाया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE