BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: कब आएगी, कब जाएगी... भरोसा नहीं, बिजली की.. <<     KHABAR : कुपोषण मुक्त झाबुआ पर फोकस, विभाग ने तेज.. <<     उज्जैन जिले में चिंतामन गणेश मंदिर में चांदी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का ऑपरेशन.. <<     KHABAR : शिक्षा से बदलेंगे सपने- महावीर इंटरनेशनल.. <<     उज्जैन जिले के महिदपुर में प्राचार्य के.. <<     KHABAR : दीक्षारंभ के तीसरे दिन छात्राओं को मिला.. <<     बड़वानी में भाजपा महिला मोर्चा का बड़ा.. <<     सेगांव में साइबर जागरूकता अभियान 2.0, पुलिस ने.. <<     खरगोन के बिस्टान में मंदिर-कब्रिस्तान मार्ग.. <<     WEATHER UPDATE TODAY: एमपी में बारिश का रेड अलर्ट! अगले 4 दिन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 240 करोड़ के मादक पदार्थों का होगा खात्मा,.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत जिलेभर में साइबर.. <<     KHABAR : ग्राम बरड़िया में कांग्रेस ने पंचायत.. <<     NEWS : जिला विशेष टीम और मंगलवाड़ पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोजन का ठेका हमें क्यों नहीं दिया, अब.. <<     BIG NEWS : फैक्ट्रियों में चोरी की वारदातों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2025, 2:47 pm
NEWS : मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में आईपीएल की दर्ज पर हुई प्रतियोगिताएँ, ग्रामीण प्रतिभाओं को समर्पित दस दिवसीय रात्रीकालीन क्रिकेट सम्पन्न, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में आईपीएल दर्ज पर आयोजित दस दिवसीय रात्रीकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरूवार को समापन हुआ।

भेरूलाल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता समापन पर मुख्य अतिथि विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या थे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, पूर्व पार्षद शैलेन्द्र झंवर, अनिल ईनाणी, भोलाराम प्रजापत, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, अनिरूद्ध वत्स उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत मातेश्वरी सेवा समिति जिलाध्यक्ष सत्यनारायण विजयवर्गीय ने किया।


प्रतियोगिता का समापन मैच मोर्निंग फुटबाल क्लब व महिन्द्रा ट्रेक्टर टीम के बीच खेला गया जिसमें मोर्निंग फुटबाल क्लब विजेता रही। विजेता टीम को 1 लाख रुपये मय ट्रोफी व उपविजेता टीम को 50 हजार मय ट्रोफी दी गई। रोहित शर्मा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।


सम्पूर्ण प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य को लेकर की गई इस प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम में 5 शहरी व 7 ग्रामीण खिलाड़ियों को सम्मिलित किया गया।


समापन पर मुख्य अतिथि चन्द्रभानसिंह आक्या ने मातेश्वरी सेवा के निरन्तर खेल प्रतियोगिता कराये जाने की सराहना करते हुए सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया। एमएफसी के कप्तान धर्मेन्द्र सिंह तंवर ने भी आयोजन की प्रशंसा की और वर्षभर में दो बार आयोजन किये जाने पर बल दिया ताकि अधिकाधिक ग्रामीण प्रतिभाएँ आगे आ सके। प्रतियोगिता में अम्पायरिंग कुलदीप बारेसा, रमन घारू, प्रदीप बारेसा ने की। टीम सलूजा इलेवन के मालिक मोनू सलूजा का प्रतियोगिता आयोजन में विशेष सहयोग रहा।


प्रतियेगिता में मनीष जैन, राधेश्याम कुमावत, पिन्टू शर्मा, उदय अहीर, कमलेश सुहालका, आमीर, पप्पू गुर्जर, गोटू बंजारा, सुरेश गाडरी, राजकुमार सुहालका, अमन गौड़ का भी सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE