चित्तौड़गढ़। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती 14 अप्रेल को मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, पूर्व राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, पूर्व विधायक शंकरलाल बैरवा, पूर्व विधायक रामलाल मीणा, जिलाध्यक्ष भेरूलाल चौधरी, रतनलाल गाडरी, कांग्रेस प्रदेश सचिव रणजीत लोठ, वरिष्ठ भाजपा नेता पप्सा टांक, मीणा समाज के वरिष्ठ नेता शिवराज मीणा, शंकरलाल मेघवाल पीराना, रेगर समाज के आम मेवाड़ चौखला अध्यक्ष नाथुलाल रेगर होंगे।
विशिष्ठ अतिथि के रूप में स्व. गंगा परमार के पति लक्ष्मीनारायण परमार, छगनलाल चावला, पूर्व आबकारी अधिकारी नानूराम आमेरिया, एडवोकेट राजकुमार खटीक घोसुण्डा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग डॉ. रमेश बोरीवाल, कमलेश आमेरिया पूर्व उपप्रधान तेजपाल रेगर, मदन ओजस्वी, बीआरटीएफ के संस्थापक मनोज बैरवा, प्रो. निर्मल देसाई, पूर्व पार्षद विजय चौहान, सालवी समाज जिलाध्यक्ष श्याम सालवी, सेवानिवृत्त तहसीलदार शिवनारायण मल्हौत्रा, छात्रसंघ उपाध्यक्ष हरीश बैरवा, राशमी प्रधान दिनेश बुनकर, पूर्व विधायक प्रत्याशी आनन्दीराम खटीक, एडवोकेट आनन्द कुमार बैरवा, अम्बालाल शेरसिया, अम्बेडकर संस्थान गंगरार के मांगीलाल रेगर गंगरार, रामकुमार चावला, खटीक समाज नवयुवक मण्डल शिव खटीक, एडवोकेट मांगीलाल बैरवा, मीणा समाज जिलाध्यक्ष मनोहर मीणा, एडवोकेट चमनलाल मीणा, नीमा गुजराती, सुनिल रजक, सालवी समाज के रतनलाल सालवी, गोपाल भील आकोड़िया, मांगीलाल मेघवाल, बालू नायक, प्रकाश राठौड़, पिन्टू मीणा, रेगर समाज छात्रावास जिलाध्यक्ष जानकीलाल रेगर, लक्की बैरवा, कालूलाल मेघवाल, शम्भूलाल भील, परसराम भील, एडवोकेट गोपाल सालवी, एडवोकेट प्रकाश कंजर, वरिष्ठ पत्रकार मांगीलाल बिलवाल, देवीलाल ढोली, छगनलाल जीनगर, मदनलाल रेगर, राकेश मीणा, भगवानलाल सालवी, रमेश पायलट सेन गंगरार, धोबी समाज जिलाध्यक्ष देवराज धोबी महिला मंडल से एनएसयूआई की ललिता रेगर, मदनलाल रेगर सुरजना, कैलाश रेगर गोपालनगर, रजत जीनगर, नानूराम रेगर गंगरार, तुलसीराम रेगर घोसुण्डा, रामचन्द्र रेगर कुंभानगर, नारूलाल रेगर हाऊसिंग बोर्ड, मेघवाल समाज जिलाध्यक्ष मुकेश मेघवाल, विनोद खटीक, एडवोकेट सत्यनारायण भांबी के साथ ही गवारिया, रेगर, मीणा, बैरवा, धोबी, खटीक, मेघवाल, सालवी, भील, वाल्मीकि, जीनगर, भाम्बी, नायक, सरगरा, नट, कोली, दमामी, बावरी, कंजर, गांछा, कालबेलिया सभी समाजों जिलाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।
सभी तहसील, उपतहसील जैसे राशमी, कपासन, भोपालसागर, बड़ीसादड़ी, डूंगला, निम्बाहेड़ा, बेगूं, रावतभाटा, गंगरार, बस्सी, साडास, भदेसर से आने वाली सबसे बड़ी रैली लाने वाले संगठन के पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा एवं उनको 11 हजार का पारितोषिक ईनाम दिया जायेगा। सभी रेलियों के नेतृत्वकर्ताओं को अपने बैनर के साथ आना होगा। डीजे के साथ आने वाली सभी रैलियों के नेतृत्वकर्ताओं को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही समस्त समाजों में समाजहित, राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य समारोह में चित्तौड़गढ़ शहर के सभी सर्वसमाज के लोगों को भी मान सम्मान के साथ आमंत्रित किया जाएगा।