कटनी। आगामी 23 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कटनी में बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. शास्त्री प्रसाद त्रिपाठी ने जिले के समस्त पूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं वीर नारियों को इस बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। अधिक जानकारी के लिये जिला सैनिक कल्याण कटनी के दूरभाष नं. 07622-223144 पर संपर्क किया जा सकता है।