BREAKING NEWS
BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<     देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<     KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव के ऐलान के बाद मुख्य चुनाव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2025, 4:35 pm
KHABAR : बेमौसम बारिश से बर्बाद हो गया गेहूं, किसान ने वीडियो में कहा-हमारा गेहूं बर्बाद हो रहा था, कर्मचारी लूडो खेल रहे थे, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। बीते कुछ दिनों से लगातार मौसम खराब है। मौसम विभाग ने इसके बारे में चेतावनी दी थी। बावजूद इसके गेहूं खरीदी केंद्र में बारिश से निपटने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। रविवार शाम जबलपुर सहित आसपास के जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई।


जबलपुर जिले के पाटन, सिहोरा, कटंगी सहित बरेला क्षेत्र में भी जमकर बारिश हुई। जिले के पुरवा गांव में हुई अचानक तेज बारिश से गेहूं खरीदी केंद्र के बाहर रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया। बरेला के पास स्थित शिव शक्ति समूह के शिवांशी वेयर हाउस में खरीदी केंद्र से लाया गया गेहूं बारिश की भेंट चढ़ गया।


जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन ने शिव शक्ति समूह को गेहूं खरीदी का काम सौंपा था। किसानों ने समूह के सदस्यों से कई बार आग्रह किया था कि कभी भी बारिश हो सकती है। इसलिए अधिक से अधिक मजदूर लगवाकर बाहर रखे गेहूं को अंदर रखवा दें। लेकिन समूह के सदस्यों ने इस और ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते रविवार को हुई तेज बारिश से सैकड़ों क्विंटल गेहूं खराब हो गया। एक किसान ने वीडियो बनाकर जिला प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। किसान ने बताया कि गाढ़ी कमाई पानी में बर्बाद हो गई है।


बताया जा रहा है कि रविवार को तेज बारिश से जहां किसान परेशान हो रहे थे, वहीं दूसरी तरफ सहायता समूह के सदस्य मोबाइल पर लूडो खेलने में व्यस्त थे। किसानों का कहना है कि हमारी मेहनत का गेहूं वेयरहाउस के बाहर पड़ा था। कई बार समूह के सदस्यों से बोला भी गया कि पल्लेदारों की व्यवस्था कर तौल करवा दीजिए। गेहूं को पैक करवाने के बाद वेयरहाउस के अंदर रखवा दिया जाए। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। किसानों ने जबलपुर कलेक्टर से गुहार लगाई है कि बेमौसम बारिश से सैकड़ों क्विंटल गेहूं खराब हो गया है। इसका परीक्षण करवाने के बाद उन्हें न सिर्फ खराब गेहूं का मुआवजा दिया जाए, बल्कि जिस स्व सहायता समूह को गेहूं खरीदी का काम दिया गया था, उसके खिलाफ कार्यवाही भी की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE