खरगोन। कसरावद के धर्मशाला परिसर में निवासरत परिवारों ने कलेक्टर से विस्थापन की मांग की है। इन परिवारों को हाईकोर्ट से मिले आदेश के बाद नगर परिषद ने जमीन खाली करने का अंतिम सूचना पत्र जारी किया है।
कलेक्ट्रेट पहुंचे परिवार ने सौंपे ज्ञापन मेें बताया कि वह दशोरा समाज धर्मशाला परिसर में वर्षाे से रह रहे है। अब नगर पालिका ने उन्हें नोटिस जारी कर जमीन खाली करने को कहा है, समयसीमा में जमीन खाली नही करने पर घर को जमींदोज करने की चेतावनी दी गई है। भीषण गर्मी के समय हम अचानक कहां जाएंगे, हमारी मांग है कि हमें विस्थापित किया जाए।