मनावर। मामला है धार जिले के मनावर तहसील के ग्राम पंचायत अंजनिया का जहां वर्ष 2021-22 प्रधानमंत्री आवास योजना का भवन निर्माण कार्य, एनआर सी एस, मजदूरी का भुगतान अभी तक नहीं हुआ, और शौचालय की राशि का भी भुगतान नहीं हुआ।
जनपद पंचायत मनावर के ग्राम पंचायत अंजनिया जिसके रोजगार सहायक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की हितग्राही को लाभ दिलाने के एवज में जमकर वसूली की, गांव के लगभग सभी को आवास योजना में नाम डालकर आवास योजना दिलाई,पहले किस्त डलने के बाद ग्रामीणों ने अपना काम शुरू करा लेकिन दूसरी किस्त आज तक नहीं डाली, ग्रामीणों का कहना हे कि दूसरी किस्त डलवाने के लिए ग्राम पंचायत रोजगार सहायक द्वारा ग्रामीणों से दूसरी किस्त डलवाने के एवज में हमसे पैसा वसूल किया गया,, लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक किस्त नहीं डाली, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में जाकर आवेदन देकर की।