खरगोन। शहर के टेमला रोड पर सफाईकर्मियों से भरा वाहन पलटने से हुए सफाईकर्मी की मौत के साथ ही 18 श्रमिको के घायल होने के मामले में दोपहर बाद जमकर हंगामा बरपा। परिजन ओर साथी कर्मचारी शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए, जहां परिवार को शासकीय नॉकरी ओर मुआवजे की मांग कोवलेकर प्रदर्शन किया। डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम ओर नपा सीएमओ के साथ हुई चर्चा में सफाई वाहन से अन्यत्र सफाई के लिये कर्मचारियों को भेजने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मृतक मजदूर ठेका पद्धति परहज 6 हजार रुपये मासिक वेतन पर कार्यरत था, उसकी मौत से परिवार के भरण पोषण का सहारा छूट गया है। उसकी पत्नी को नॉकरी के साथ ही उचित मुआवजा दिया जाय। अधिकारियों के मौखिक आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।