नीमच। दिनांक 22.04.2025 से प्रदेश के साथ-साथ जिले के सभी संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे। जिससे जिले मे फिजोथेरेपी सेन्टर, जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर, टीबी कार्यालयीन कार्य, दवाई वितरण का कार्य, डीपीएम युनिट से कि जाने वाली समस्त प्रकार की रिर्पाेटिंग का कार्य बंद पडा हुआ है। आज दिनांक 28.04.2025 को सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन जारी रखा।
साथ ही प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के दो संविदा कर्मी अनिल कुमार डुंगरवाल, टीबी सुपरवाईजर एवं नितेश कुमावत, नर्सिंग ऑफिसर कमिक भूख हडताल पर रहे। आगामी 02.05.2025 को प्रदेश व जिले के सभी संविदा कर्मचारी भोपाल कुच करेंगे व एनएचएम कार्यालय का घेराव करेंगे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के द्वारा संविदा कर्मचारियों को दी गई सुविधाओं में कटौती की गई है, जो निम्नानुसार है-
1. विभाग में रिक्त पदों पर संविलियन किया जाकर, नियमित किया जावे।
2. पूर्व से दी जा रही सुविधाओं में ई.एल. एवं मेडिकल को पृथक कर दिया है।
3. अनुबंध प्रथा को पूरी तरह से समाप्त नहीं किया गया है।
4. अप्रेजल जैसी कुरीति को यथावत रखा गया है।
5. सेवा निवृत्ति की आयु में 65 वर्ष से घटाकर 62 वर्ष किया गया है।
6. एन.पी.एस., ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य बीमा एवं डी.ए. की सुविधा से वंचित रखा गया है।
7. शासन द्वारा समकक्षता (वेतन विसंगति) का निर्धारण गलत तरीके से किया गया है, जिसमें पुनः विचार कर संशोधन किया जावें।
8. निष्कासित सपोर्ट स्टॉफ एवं मलेरिया एमपीडब्ल्यू की एनएचएम में वापसी।