छतरपुर। मध्यप्रदेश में बीते 22 अप्रैल से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल पर डटे हुए हैं हड़ताल के आज सातवें दिन छतरपुर में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने क्षेत्रीय सांसद और क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपकर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया वहीं धरने पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने थाली और ताली बजाकर प्रदर्शन किया संविदा कर्मी नीरज खरे ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महापंचायत बुलाकर कर्मचारियों के हित में विभिन्न घोषणाएं की थी जो कि आज तक पूरी नहीं हुई उन्होंने कहा कि आज सातवें दिन क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक के साथ साथ क्षेत्रीय विधायक ललिता यादव को मांग पत्र सौंपकर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है वहीं दूसरी ओर धरने पर बैठी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी प्रियंका पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर लागू संविदा नीति 2025 के संशोधन करने या 22 जुलाई 2023 को जारी किया गया समान्य प्रशासन विभाग के पत्र में उल्लेखित समस्त बिंदुओं का पालन करने बाबत यह अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी हम आपको बता दें कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही है धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे धरना स्थल पर संविदा कर्मियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन को आड़े हाथों लिया।